//काव्य रूप //
प्रश्नः-1 काव्य किसे कहते है और इसके भंेद लिखिए
उत्तर - रसात्मक वाक्यं काव्यम् अर्थात रस युक्त काव्य को ही काव्य कहते है।
काव्य के भेद होते है 1. दृष्य काव्य 2. श्रव्य काव्य
1. दृष्य काव्य - जिस काव्य का रंगमंच पर अभिनम देखकर आनन्द लिया जाता है इस काव्य को दृष्यकाव्य कहते हे। जैसे - नाटक ,एकांकी आदि
2. श्रव्य काव्य - जिस काव्य को पढकर या लिखकर आनन्द लिया जाता है उसे श्रव्य काव्य कहते है जैसे - कविता ,कहानी, उपन्यास आदि
प्रश्नः-2 श्रव्य काव्य के भंेद लिखिए
उत्तर - श्रव्य काव्य के दो भंेद होते है 1. प्रबन्धकाव्य 2. मुक्तककाव्य
1. प्रबन्धकाव्य- यह श्रव्य काव्य का प्रमुख भेद होता है प्रबंन्ध काव्य के छन्द एक कथा के धागो में माला की तरह पिरोय रहते है। इसके छन्दो का संबंध पूर्ण पर होता है।
2. मुक्तककाव्य- मुक्तककाव्य में एक अनुभूति एक भाव ओर एक ही कल्पना का चित्रण होता है इसका प्रत्येक छन्द स्वयं पूर्ण होता तथा पूर्णा पर संबन्ध से मुक्त होता है।
प्रश्नः-3 प्रबंन्ध काव्य के कितने भंेद लिखिए
उत्तर - प्रबंन्ध काव्य के दो भंेद होते है। 1. महाकाव्य 2. खण्डकाव्य
1. महाकाव्य - महाकाव्य में जीवन की विस्तृत व्याख्या होती है इसकी कथा इतिहास प्रसिद्ध होती है इसका नाटक महान चरित्र वाला होता है इसके कम से कम आठ सर्ग या खण्ड होते है इसमे मूल कथा को पुष्1. महाकाव्य करने के लिए अन्य कथाए जुडी होती है जैस - रामचरित्र मानस , पद्मावत , साकेत , कामायनी आदि
2. खण्डकाव्य - खण्डकाव्य में जीवन के किसी एक भागत , एक घटना अथवा चरित्र का चित्रण किया जाता है जिसकी व्यारका संक्षिप्त होती है जैसे पंचवटी ,सुदामा चरित्र , हल्दी घाटी आदि।
प्रश्नः-4 मुक्तक काव्य के कितने भंेद लिखिए
उत्तर - मुक्तक काव्य के दोे भंेद होते है 1. पाठ्य मुक्तक 2. गेय मुक्तक
1. पाठ्य मुक्तक- पाठ्य मुक्तक में विषम की प्रधानता होती है जिसके प्रसंगानुसार भावानुभूति व कल्पना का चित्रण होता है।
2. गेय मुक्तक - इसे गीत या प्रगति भी कहते है इसमे भाव सौन्दर्यबोध अभिव्यक्ति की सक्षिप्तता संगीतात्मकता और लयात्मकता की प्रधानता होती है।
प्रश्नः-5 महाकाव्य और खण्डकाव्य मे अन्तर लिखिए
उत्तर -
महाकाव्य
खण्डकाव्य
महाकाव्य में जीवन का विस्तृत व्यारका होती है।
खण्डकाव्य में जीवन की संक्षिप्त व्यारका होती है।
महाकाव्य मे सम्पूर्ण घटनाओ का वर्णन होता है।
खण्ड काव्य में किसी एक घटना का वर्णन होता है
महाकाव्य मे नायक महान चरित्र वाला होता है
खण्डकाव्य मे नायक महान सामान्य चरित्र वाला होता है
महाकाव्य मे कई छन्दो का प्रयोग होता है।
खण्डकाव्य मे एक छन्दो का प्रयोग होता है।
महाकाव्य में श्रंगार षान्त,वीर,और श्रंगार रस मे से किसी एक रस की प्रधानता होती है।
खण्डकाव्य में करूण और श्रंगार रस की रस की प्रधानता होती है।
प्रश्नः-6 प्रसाद गुण किसे कहते है उदाहरण सहित लिखिए
उत्तर- जिस काव्य को पढने या सुनने से ह्रदय प्रभावित हो बुद्धि निर्मल बने और मन खिल उठे उसे प्रसाद गुण कहते है।
उदाहरण- तन भी सुन्दर मन भी सुन्दर
प्रभु मेरा जीवन भी हो सुन्दर